हैलो दोस्तों
जैसा कि आप जानते हैं, कई फिल्में अच्छी किताबों पर बनती हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं।
गुजराती साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखक अश्विनी भट्ट की किताब "कमठान" पर भी एक फिल्म आ रही है।
अश्विनी भट्ट एक प्रसिद्ध गुजराती नॉवलिस्ट हैं। उनकी कहानियों में रोमांच, कॉमेडी और ड्रामा का तड़का होता है।
"कमठान" भी उनकी एक लोकप्रिय किताब है। इसी किताब पर फिल्म बन चुकी है।
फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में एनीमेशन के जरिए एक चोर की चोरी दिखाई गई है।
यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। फिल्म में हितू कनोडिया, संजय गराडिया, अरविंद वैद्य और दर्शन जरीवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म को National Award Winner फिल्म "हेल्लरो" की प्रोडक्शन कंपनी हरफनमौला ने बनाया है।
फिल्म का टीजर बहुत अच्छा है। ट्रेलर आने पर फिल्म के बारे में और भी जानकारी मिलेगी।
तो दोस्तों, आपको टीजर कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।


0 टिप्पणियाँ